Monday, 8 August 2016
पटना विश्वविधालय के प्रोफेसर(डा.) सुहेली मेहता होगी विशिष्ट अतिथि
बीएसएस क्लब में 4 सितंबर को आयोजित होने वालेे Motivational Lecture समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि, पटना विश्वविधालय के प्रोफेसर, पूर्व सीनेट सदस्य व प्रखर वक्ता डा. सुहेली मेहता ने भी अपनी सहमति प्रदान की है.इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्व के सौ प्रभावशाली कुलपतियों में शुमार माननीय प्रो(डा.) साकेत कुशवाहा, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय दरभंगा आमंत्रित है.बताते चलें कि पटना के सुपर 30 के बाद बीएसएस क्लब बिहार का दूसरा नि:शुल्क शिक्षण संस्थान है.
Motivational lecture on 4 September
आगामी 4 सितंबर 2016 को बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर में विश्व के सौ प्रभावशाली कुलपतियों में शुमार माननीय प्रो(डा.) साकेत कुशवाहा, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय दरभंगा के द्वारा होने वाले Motivational Lecture के सफल संचालन में को लेकर एक आवश्यक बैठक यू. आर. कांलेज के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार तिवारी के आवास शारदानगर में संपन्न हुआ.करीब तीन घंटों तक चली इस बैठक में समारोह के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.इस मौंके पर शहर के सुप्रसिध्द व्यवसायी के.के. लखोटिया, मो. नगर पश्चिम के युवा व लोकप्रिय मुखिया प्रवीण कुमार ,व्यापार मंडल रोसड़ा के अध्यक्ष सुनील कुमार ,लक्षय युवा क्लब के संयोजक विक्रम कुमार विक्की,Gyan sarovar Residential School Panchupur के निदेशक व प्रसिध्द शिक्षाविद विकेश कुमार कुशवाहा,श्याम ठाकुर,जितेन्द्र यादव,राजेश कुमार सुमन,गिरीश कुमार,अमित कुमार,चंदन कुमार,अमितेश कुमार,विकास कुमार,दीपक कुमार,राजीव कुमार,पीयूष कुमार,बलजीत कुमार आदि उपस्थित थे.
Tuesday, 2 August 2016
समाज में नि:शुल्क शिक्षा का लौ जला रहा सुमन
समाज में नि:शुल्क शिक्षा का लौ जला रहा सुमन
समस्तीपुर। नेक इरादों से समाज के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में हो तो रास्ते खुद व खुद बन जाता है.राजेश कुमार सुमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके कारण आज वह समस्तीपुर जिला के अलावे सीमावर्ती बेगूसराय,खगडिया व दरभंगा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में जानी पहचानी हस्ती बन गई है।समाज के गरीब व असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के संकल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धि हासिल करने में लगी है। सुमन का जीवन कठिनाईयों में बीता। लेकिन शिक्षा के प्रति बचपन से ही लगाव रहने के कारण उसकी शिक्षा दीक्षा समस्तीपुर में हुई। स्नातक के फाइनल वर्ष के दौरान ही विदेश मंत्रालय में नौकरी हो गई. शिक्षा के प्रति लगाव रहने के कारण वह घर एवं घर के आसपास के बच्चे को मुफ्त शिक्षा देने के लिए नौकरी छोड दिया। समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर करने की कसक उसके दिल में काफी दिनों से चल रही थी। इसी को लेकर वह अपने दोस्त श्याम ठाकुर,अशोक कुमार,रंजीत सिंह, लक्षमी कुमार,अमित कुमार झा के आपसी सामंजस्य से सुमन ने बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की। इस संस्था के माध्यम से वर्ष 2008 से नि:शुल्क शिक्षा की लौ जलाने लगी।आज इस संस्था से करीब 300 छात्र-छात्राएं भारत सरकार व विभिन्न राज्य सरकारों के नौकरी में चयनित हुए है.
Sunday, 5 June 2016
पर्यावरण संरक्षण का लिया शपथ
आज विश्व पर्यावरण दिवस, 5 जून के अवसर पर बीएसएस क्लब के सदस्यों व छात्र-छात्राओं नें शपथ लिया है कि रोसड़ा एवं इसके आसपास के गावों में प्रत्येक सदस्य कम से एक पेड़ जरूर लगांयेगे और अपने क्षेत्रों में पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक करेंगे। इसी कड़ी में आज शहर के पांचूपुर में कई फलदार व छायादार पेड़ लगाकर वृक्षारोपण कार्यक्रम की शुरूआत क्लब के संरक्षक श्याम ठाकुर, संस्थापक राजेश कुमार सुमन एवं वरीय सदस्य रंजीत सिंह नें संयुक्त रूप से की। इस मौंके पर क्लब के अन्य प्रमुख सदस्यों में अमितेष कुमार,दीपक कुमार वर्णवाल,दिव्यांशु कुमार,सावन कुमार, चंदन कुमार,रीता कुमारी, अंजुषा कुमारी,अभिलेखा कुमारी,शिल्पी कुमारी,संगीता कुमारी समेत दर्जनों छात्र-छात्राओं ने पेड़ लगाया।
Friday, 3 June 2016
300 से ज्यादा छात्रों को दिखाई सफलता की राह, सुधार रहे गरीब विद्यार्थियों का जीवन
समस्तीपुर. जिले के गरीब विद्यार्थियों को तरासने में बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान की भूमिका अहम रही है। पांचूपुर, रोसड़ा में एक शेड में 8 वर्षों से संचालित यह संस्थान अब तक 300 से ज्यादा विद्यार्थियों की जिंदगी संवार चुकी है। सफलता की कहानी लिखने वाले ज्यादातर विद्यार्थी मध्यम या गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वाले परिवार से हैं। जिला में यह क्लब युवाओं के बीच शिक्षा और रोजगार का अलख जगा रही है। संस्थान छात्रों को नि:शुल्क शिक्षा प्रदान करती है।
ऐसे हुआ क्लब का गठन
रोसड़ा के आसपास निम्न मध्यम वर्ग अथवा दिहाड़ी मजदूरी करने वालों की संख्या है। इन मेहनतकश लोगों के बच्चों में छोटी ही सही सरकारी अथवा रेलवे,एसएससी व बैंक में नौकरी करने की ललक थी। लेकिन आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण ज्यादातर परिवार बच्चों को पढ़ाने में असमर्थ थे। इसी बात से प्रेरित होकर कुछ छात्रों ने एक संस्था गठित करने के बारे में सोचा, जिसमें पढ़ने वाले और पढ़ाने वाले दोनों हों। वर्ष 2008 को बीएसएस क्लब वजूद में आई।
गरीब छात्रों की जिंदगी संवारना मकसद
निजी कोचिंग संस्थानों ने पढ़ाई को व्यापार बना दिया है। फीस ज्यादा होने के कारण इन संस्थानों में गरीब विद्यार्थी पढ़ाई नहीं कर सकते। बाजारीकरण के दौर में छात्र सामूहिक रूप से तैयारी करते हैं। यहां का अनुशासन भी अनूठा है। 8 साल में इस कोचिंग संस्थान से लगभग 300 छात्र -छात्राएं सरकारी व बैंकों की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हुए हैं। गरीब विद्यार्थियों की मदद कर उनके जीवन को सफल बनाना ही क्लब का मकसद है।
Thursday, 2 June 2016
यहाँ दी जाती है बेटियों को मुफ्त शिक्षा
बिना किसी सरकारी सहायता के भारत सरकार के महत्वाकांक्षी योजना 'बेटी बचाओ बेटी पढाओ' के तहत बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा (समस्तीपुर) के द्वारा सभी श्रेणी के छात्राओं को सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं की मुफ्त में तैयारी करवाई जाती है।जो भी छात्राएं यहाँ से पढकर सरकारी नौकरी कर रही है या फिर कई शिक्षित महिलाएं वो समय-समय पर आकर मार्गदर्शन करते रहती है। आज इसी कड़ी में संगीता कुमारी ने छात्राओं को सामान्य अध्ययन पढायी।
Thursday, 26 May 2016
बेटी पढाओ, देश बचाओं की अनोखी मुहिम
Wednesday, 25 May 2016
समस्तीपुर के गांवों में 300 घरों में जली मुफ्त शिक्षा की रोशनी
मुंबई छोड समस्तीपुर में ग्रामीण युवाओं की मदद करने की ठानी राजेश कुमार सुमन ने...
छात्रों को विभिन्न परीक्षाओं की मुफ्त कोचिंग देने के अलावा विभिन्न सामाजिक कार्यों में लगे हैं राजेश कुमार सुमन..
गरीबों,किसानों शहीदों, विधवाओं के बच्चों व विकलांग छात्र-छात्राओं को मुफ्त कोचिंग देते हैं
राजेश कुमार सुमन..
कहते हैं कि किसी गरीब को पैसे दे दो तो आप उसकी कुछ हद तक ही मिटा सकते हैं, लेकिन अगर आप किसी अशिक्षित को शिक्षा दे दें तो आप उसकी आने वाली पीढ़ियों का भविष्य संवार सकते हैं। शिक्षा उस खुशबू की तरह होती है जो सदा फैलती है और समाज में सकारात्मक बदलाव का कारण बनती है और इन्हीं बातों को समझते हुए छात्रों को शिक्षा प्रदान करने और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के मिशन में लगे है समस्तीपुर जिले के रोसड़ा स्थित 'बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान' के संस्थापक राजेश कुमार सुमन ।
कैसे आया विचार
राजेश कुमार सुमन ने समस्तीपुर महाविधालय समस्तीपुर से इतिहास से स्नातकोत्तर किया। सुमन शुरू से ही गरीब बच्चों को पढाने में रूचि रखते थे। कुछ समय बाद सुमन को विदेश मंत्रालय में नौकरी हो गई। अपने नौकरी से खुश तो थे लेकिन उनके मन में छात्रों के लिए जमीनी स्तर पर काम करने की इच्छा थी। वे चाहते थे कि अपने गृह रोसड़ा के लिए कुछ करें। समस्तीपुर बिहार का एक पिछड़ा हुआ इलाका है। जहां छात्रों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल रहा था और यहां के होनहार छात्र भी छोटा-मोटा काम करके अपनी जिंदगी गुजारने पर मजबूर थे। सुमन ने सोचा कि क्यों न वे समस्तीपुर में एक ऐसा इंस्टीट्यूट खोलें जहां वे छात्रों को विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करें और उनका भविष्य संवारें। यही सोचकर सुमन ने अपनी नौकरी छोड़ दी और सन 2008 में बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की। अपने इस सपने को पूरा करने में उन्हें अपने परिवार विशेषकर अपने पिताजी का पूरा सहयोग मिला जिन्होंने हर कदम पर उनका मार्गदर्शन किया और उन्हें प्रोत्साहित करते रहे।
स्टार्टअप
सुमन बताते हैं कि समस्तीपुर में उच्च शिक्षा कम ही लोगों के पास है और जिनके पास है वो शहरों में रहकर ही अपना कैरियर बनाना पसंद करते हैं इससे इस इलाके की स्थिति जस-की-तस बनी हुई है। लेकिन सुमन ने ठान लिया था कि वे यहां के युवाओं के लिए कुछ करेंगे और उन्होंने अपना मिशन आरंभ किया। शुरूआत में सुमन के पास केवल 4 छात्र थे जिन्हें सुमन ने मुफ्त पढ़ाना शुरू किया। सुमन की लगन और जुनून ही था कि धीरे-धीरे इलाके में उनका नाम फैलने लगा और दूर-दूर से बच्चे उनके इंस्टीट्यूट में पढ़ने आने लगे।
4 से 300 बच्चे
आज सुमन के कोचिंग से 300 बच्चे विभिन्न प्रतियोगिताओं के लिए मुफ्त कोचिंग ले रहे हैं। यहां से ट्रेनिंग लिए छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफल भी हो रहे हैं और अपना और अपने परिवार का नाम रौशन कर रहे हैं। रेलवें.एसएससी, सेना और बिहार पुलिस विभाग के विभिन्न पदों के लिए सुमन छात्रों को ट्रेनिंग देते हैं।
गरीबों, किसानों,शहीदों, विधवाओं और विकलांग के बच्चों को मुफ्त शिक्षा
सुमन बताते हैं कि बिहार में काफी लोग फौज में हैं और देश की सेवा में लगे हुए हैं ऐसे में हम अपनी जिम्मेदारी को निभाते हुए शहीदों के बच्चों को मुफ्त में कोचिंग देते हैं साथ ही विधवाओं,गरीबों,किसानों और विकलांग के बच्चों को मुफ्त में कोचिंग दी जाती है ।
सुमन को जब भी समय मिलता है वे ग्रामीण इलाकों में जाकर शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए काम करते हैं वे वहां के छात्रों को गाइड़ करते हैं। शिक्षा संबंधी उनकी हर समस्या को हल करते हैं। वे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को जागरूक करते हैं और उन्हें शिक्षा के महत्व को बताते हैं। इस काम में वे पिछले कई वर्षों से लगे हुए हैं जिस कारण समस्तीपुर में सुमन का काफी नाम है और दूर-दूर से लोग उनसे सलाह लेने आते हैं। सुमन मानते हैं कि लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना ही अब उनकी जिंदगी का लक्ष्य है।
इन सब कार्यों को सुमन खुद अपने दम पर करते हैं उन्हें किसी प्रकार का कोई अनुदान नहीं मिलता और न ही वे अनुदान के लिए किसी से कहते हैं । बच्चों के बाद लोगों की मदद के लिए निकल जाते हैं और फिर देर रात घर लौटते हैं। छुट्टी वाले दिन वे ग्रामीण इलाकों में निकल जाते हैं और वहां के लोगों की मदद करते हैं। अपने काम के चलते ही सुमन को पूरे इलाके में लोग जानते हैं और उनकी बहुत इज्जत करते हैं।
सुमन मानते हैं कि "शिक्षा ही हर समस्या का समाधान है। भारत को अगर सुपरपावर बनना है तो यहां के गांव-गांव में शिक्षा का प्रचार प्रसार हमें करना होगा। यह काम केवल सरकार का नहीं होना चाहिए हर व्यक्ति को शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए आगे आना चाहिए और अगर हम भारत में शिक्षा को तेजी से गांव-गांव तक पहुंचा पाते हैं तो बहुत जल्द ही भारत दुनिया के अग्रणी मुल्कों में शामिल हो जाएगा।"
Tuesday, 24 May 2016
13 जून से प्रतियोगिता परीक्षा की नि:शुल्क(मुफ्त) कोचिंग करें
गरीब व दिव्यांग प्रतियोगी छात्र-छात्राओं को बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान, रोसड़ा के द्वारा रेलवे,एसएससी समेत अन्य प्रतियोगिता परीक्षाओं की नि:शुल्क(Free) कोचिंग 13 जून 2016 से समय संध्या 3:30 से 4:30 के बीच दिया जायेगा। इसमें गणित,रीजनिंग,सामान्य ज्ञान व सामान्य अंग्रेजी पढाया जायेगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2016 निर्धारित किया गया है। विशेष जानकारी के लिए हेल्पलाइन नं. 9576036317 पर संपर्क किया जा सकता है।
Thursday, 19 May 2016
बेटियों को दी जाती है एसएससी व रेलवें परीक्षा की मुफ्त कोचिंग
बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान को आगे बढ़ाते हुए बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान द्वारा बेटियों को एसएससी व रेलवें परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग दी जा रही है। यह मुफ्त कोचिंग वर्ष 2008 से ही संचालित है।
Saturday, 14 May 2016
गणित व रिजनिंग की मुफ्त कोचिंग
बिहार एसएससी परीक्षा के लिए छात्र-छात्राओं के लिए मुफ्त कोचिंग की सुविधा बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर में शुरू की गई है। कोंचिंग क्लास शाम 4:30 से 5:30 बजे के बीच संचालित है।
Tuesday, 10 May 2016
बीएसएस क्लब रोसड़ा के छात्र हरिपुर निवासी किसान भरत साह के पुत्र रमेश कुमार नें इंटरमीडिएट परीक्षा में 390 अंक हासिल कर पूरे गांव का नाम रोशन किया। रमेश के इस सफलता पर क्लब के अध्यक्ष अशोक कुमार, संरक्षक श्याम ठाकुर,संस्थापक राजेश कुमार सुमन, लक्ष्मी सिंह,रंजीत सिंह,अमित झा, चंदन कुमार,अमितेश कुमार आदि ने बधाई दिया।
Thursday, 28 April 2016
बिहार एसएससी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग
बिहार में बिहार कर्मचारी चयन आयोग की इंटर स्तरीय लिखित परीक्षा में सम्मिलित हेाने वाले परीक्षार्थियों को बीएसएस क्लब:- निशुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा,समस्तीपुर के द्वारा नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विभिन्न पदों के लिए संभवतः जुलाई-अगस्त को होने वाली लिखित परीक्षा से पहले युवाओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की बारीकियां बताई जा रही है तथा निर्धारित पाठ्यक्म को ध्यान में रखते हुए गणित,रीजनिंग व सामान्य अध्ययन का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
इसके लिए विशेष पाठ्य सामग्री तैयार की गई है। प्रशिक्षण के जरिए प्रशिक्षणार्थियों की जिज्ञासा का समाधान एवं व्यक्तिगत चर्चा, मांक टेस्ट आदि के माध्यम से तैयारी कराई जा रही है।
इस प्रशिक्षण में बिहार कर्मचारी चयन आयोग के परीक्षाओं के पैटर्न पर आधारित अध्यापन के बाद प्रति सप्ताह प्रशिक्षणार्थियों की परीक्षा आयोजित कर समय प्रबंधन एवं नकारात्मक अंकों से बचने जैसे कई गुर सिखाए जा रहे हैं।

यहां 8 वर्षों से बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देते आ रहे हैं पूर्व विदेश मंत्रालय कर्मी
समस्तीपुर: राजेश कुमार सुमन, विदेश मंत्रालय के पूर्व कर्मचारी हैं, लेकिन पिछले तीन 8 वर्षों से समस्तीपुर के अलावे दरभंगा,बेगूसराय,खगडिया एवं वैशाली जिले के गरीब एवं मेधावी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। उनकी सहायता से कई छात्र विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हुए हैं।
श्री सुमन फिलहाल विदेश मंत्रालय की नौकरी छोड़कर "बीएसएस क्लब" नामक सगठन के द्वारा बच्चे को मुफ्त में शिक्षा दे रहे है। पिछले 8 वर्षों से आसपास के लोगों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग देने के कारण उन्हें काफी सम्मान मिला है।
इस परोपकारी काम के लिए उन्हें समाज के लोगों के द्वारा काफी सहयोग मिल रहा है। सुमन को गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन विषयों में महारत हासिल है। वह बताते हैं कि उनके पढ़ाए दर्जनों छात्र रेलवे, एसएससी,राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और बैंक की कई परीक्षाओं में सफल हुए हैं।/

Tuesday, 26 April 2016
गरीब बच्चों को मुफ्त पढ़ाने के लिए छोड़ दी नौकरी
समस्तीपुर : दुनिया में ऐसे शख्स बहुत कम मिलते है जो खुद के लिए नहीं दूसरों के लिए जीते हैं। ऐसे इंसान सबके लिए एक मिसाल बन जाते हैं। रोसड़ा प्रखंड के रहने वाले राजेश कुमार सुमन ऐसी शख्सियत हैं जो गरीब एवं मेधावी बच्चों को मुफ्त में शिक्षित करने में जुटी हुई हैं। वह इन बच्चों को उनके घर से बुलाकर शिक्षित करते हैं। सुमन इस काम में इस कदर जुटा हैं कि उन्होंने इसके लिए अपनी विदेश मंत्रालय की नौकरी तक छोड़ दिया। सुमन ने बताया कि वह पहले नौकरी करने के साथ ही अपने इस शौक को बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान को स्थापित कर पूरा करता था। बाद के वर्षो में अपनी नौकरी को छोड़ दिया और उन्होनें अपना पूरा समय ही गरीब बच्चों को पढ़ाने व समाज सेवा को देने का सोचा।

Sunday, 24 April 2016
ओपेन कोचिंग:-एक अनोखा स्कूल जहाँ गुरू ही शिष्य और शिष्य ही गुरू
बिहार के समस्तीपुर जिले में बीएसएस क्लब के द्वारा संचालित नि:शुल्क कोचिंग पढने और पढाने के अनूठे तरिके के कारण इन दिनों चर्चा में है।यहाँ पढ रहे युवाओं ने सरकारी व गैर सकारी संगठनों में सफलता का झंडा गाड़ दिया है। दरअसल ये कोचिंग खुले आसमान व एक शेड में संचालित किया जा रहा है,जहाँ हर छात्र-छात्राएं एक-दूसरे का गुरू भी और शिष्य भी।
यहाँ आने वाले छात्र किसी भी विषय पर ग्रुप डिस्कशन करते है और समस्या का हल निकालते है
। यहाँ से सैकड़ों छात्र विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता के नये आयाम रचे है।

Tuesday, 8 March 2016
महिला दिवस का आयोजन
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत गरीब व मेंधावी छात्राओं को एसबीआई रोसड़ा के द्वारा पुस्तक व लेखन सामाग्री का वितरण किया गया। इस मौंके पर कई छात्राओं का खाता भी खोला गया और हाथों-हाथ पासबुक,एटीएम कार्ड व चेकबुक दिया गया। कार्यक्रम से पूर्व छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतियोगियों को एसबीआई के रिजनल मैनेजर माननीय कुंदन ज्योति सर के द्वारा सम्मानित किया गया। श्री ज्योति सर इस सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरेक क्षेत्र में आज महिला पुरूषों से आगे है। रोसड़ा शहर प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी के.के. लखोटिया जी अपने संबोधन के दौरान कहा कि उनके प्रतिष्ठान से क्लब की कोई छात्राएं कपड़ा खरीदती है तो एक सप्ताह तक 25 प्रतिशत का छूट दिया जायेगा। इस मौंके पर शाखा प्रबंधक अरूण कुमार, डा. विनोद कुमार तिवारी,अरूण कुमार सिंह,राजेश कुमार सुमन,विकेश कुमार कुशवाहा,अशोक कुमार,श्याम ठाकुर,रंजीत सिंह,दिलीप कुमार,रंजीत कुमार,एस.के.अस्थाना,दीपक कुमार,गीतांजली कुमारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।
Thursday, 3 March 2016
10 मार्च से गणित व रीजनिंग का नि:शुल्क कोचिंग
बिहार के गरीब प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर के द्वारा 10 मार्च 2016 से सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए सामान्य गणित व रीजनिंग का नि:शुल्क कोचिंग की शुरूआत की जा रही है। नामांकन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर 8 मार्च 2016 तक होगी।
समय:- 4:30 बजे 5:30 बजे शाम तक
स्थान:- बीएसएस क्लब कैंपस पांचूपुर, रोसड़ा

Monday, 25 January 2016
दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता के दिवस के अवसर पर बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान में "आधुनिक समाज के निर्माण में युवावर्ग के भूमिका व युवावर्ग में व्यक्तित्व विकास" पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार कोे मुख्य अतिथि बिहार भूदान यज्ञ कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री कुमार शुभमूर्तिजी,विशिष्ट अतिथि समुदाय संगठन के अध्यक्ष डा. कल्पना शास्त्री, टीना शुभमूर्ति, एसबीआई रोसड़ा के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार,डा. विनोद कुमार तिवारी,डा. अश्विनी कुमार पाठक आदि ने संबोधित किया।सेमिनार का संचालन डा. विनोद कुमार तिवारी ने की। वहीं मुख्य अतिथि श्री शुभमूर्तिजी को क्लब के संस्थापक राजेश कुमार सुमन के द्वारा बूके से सम्मानित किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि डा. कल्पना शास्त्री को श्याम ठाकुर,अरूण कुमार को जीतेन्द्र यादव व डा. अश्विनी पाठक को दिलीप कुमार ने बूके से सम्मानित किया। आगतअतिथियों के लिए स्वागतगान सुश्री विभा कुमारी,अपराजिता, अन्नपूर्णा व कुमारी सन्नू के द्वारा प्रस्तुत कर दर्शकों व अतिथियों का मंत्रमुग्ध कर दी। सेमीनार के सफल आयोजन में रंजीत सिंह,लक्ष्मी सिंह,अमित झा,विकास कुमार, सतीश कुमार,सोनू कुमार,मिथिलेश कुमार सहित आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। इस मौकें पर समाजसेवी राम चरित्र महतो,ज्ञान सरोवर स्कूल के निदेशक विकेश कुमार कुशवाहा,लक्ष्य युवा संगठन के संयोजक विक्रम कुमार विक्की,विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Monday, 18 January 2016
1 फरवरी से रेलवे व बिहार एसएससी की नि:शुल्क तैयारी करें
आगामी मार्च-मई 2016 में होनेवाली रेलवे Traffic Apprentice,Commercial Apprentice, Goods Guard, ECRC,JAA,ASM की परीक्षा व बिहार एसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा ,जो 27 फरवरी से प्रारंभ होकर पांच चरणों में संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं के Math व Reasoning के विशेष तैयारी हेतु बीएसएस क्लब:नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर के द्वारा गरीब, विकलांग व मेधावी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए 1 फरवरी 2016 से नि:शुल्क कोचिंग चलायी जायेगी। 100 सीटों के विरूध्द छात्रों का नामांकन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 31 जनवरी 2016
आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 31 जनवरी 2016
Subscribe to:
Comments (Atom)