Pages

Thursday, 28 April 2016

यहां 8 वर्षों से बच्चों को मुफ्त में शिक्षा देते आ रहे हैं पूर्व विदेश मंत्रालय कर्मी

समस्तीपुर: राजेश कुमार सुमन, विदेश मंत्रालय के पूर्व कर्मचारी हैं, लेकिन पिछले तीन 8 वर्षों से समस्तीपुर के अलावे दरभंगा,बेगूसराय,खगडिया एवं वैशाली जिले के गरीब एवं मेधावी बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा दे रहे हैं। उनकी सहायता से कई छात्र विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में सफल हुए हैं।
श्री सुमन फिलहाल विदेश मंत्रालय की नौकरी छोड़कर "बीएसएस क्लब" नामक सगठन के द्वारा  बच्चे को मुफ्त में शिक्षा दे रहे है। पिछले 8 वर्षों से  आसपास के लोगों के बच्चों को मुफ्त कोचिंग देने के कारण उन्हें काफी सम्मान मिला है।

इस परोपकारी काम के लिए उन्हें समाज के लोगों के द्वारा काफी सहयोग मिल रहा है। सुमन को गणित, रिजनिंग, अंग्रेजी और सामान्य अध्ययन विषयों में महारत हासिल है। वह बताते हैं कि उनके पढ़ाए दर्जनों छात्र रेलवे, एसएससी,राष्ट्रीय रक्षा अकादमी और बैंक की कई परीक्षाओं में सफल हुए हैं।/

No comments:

Post a Comment