Tuesday, 2 August 2016
समाज में नि:शुल्क शिक्षा का लौ जला रहा सुमन
समाज में नि:शुल्क शिक्षा का लौ जला रहा सुमन
समस्तीपुर। नेक इरादों से समाज के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में हो तो रास्ते खुद व खुद बन जाता है.राजेश कुमार सुमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके कारण आज वह समस्तीपुर जिला के अलावे सीमावर्ती बेगूसराय,खगडिया व दरभंगा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में जानी पहचानी हस्ती बन गई है।समाज के गरीब व असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के संकल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धि हासिल करने में लगी है। सुमन का जीवन कठिनाईयों में बीता। लेकिन शिक्षा के प्रति बचपन से ही लगाव रहने के कारण उसकी शिक्षा दीक्षा समस्तीपुर में हुई। स्नातक के फाइनल वर्ष के दौरान ही विदेश मंत्रालय में नौकरी हो गई. शिक्षा के प्रति लगाव रहने के कारण वह घर एवं घर के आसपास के बच्चे को मुफ्त शिक्षा देने के लिए नौकरी छोड दिया। समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर करने की कसक उसके दिल में काफी दिनों से चल रही थी। इसी को लेकर वह अपने दोस्त श्याम ठाकुर,अशोक कुमार,रंजीत सिंह, लक्षमी कुमार,अमित कुमार झा के आपसी सामंजस्य से सुमन ने बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की। इस संस्था के माध्यम से वर्ष 2008 से नि:शुल्क शिक्षा की लौ जलाने लगी।आज इस संस्था से करीब 300 छात्र-छात्राएं भारत सरकार व विभिन्न राज्य सरकारों के नौकरी में चयनित हुए है.
Subscribe to:
Post Comments (Atom)


No comments:
Post a Comment