Pages

Monday, 25 January 2016

 दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता के दिवस के अवसर पर बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान में "आधुनिक समाज के निर्माण में युवावर्ग के भूमिका व युवावर्ग में व्यक्तित्व विकास" पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार कोे मुख्य अतिथि बिहार भूदान यज्ञ  कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री कुमार शुभमूर्तिजी,विशिष्ट अतिथि समुदाय संगठन के अध्यक्ष डा. कल्पना शास्त्री, टीना शुभमूर्ति, एसबीआई रोसड़ा के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार,डा. विनोद कुमार तिवारी,डा. अश्विनी कुमार पाठक आदि ने संबोधित किया।सेमिनार का संचालन डा. विनोद कुमार तिवारी ने की। वहीं मुख्य अतिथि श्री शुभमूर्तिजी को क्लब के संस्थापक राजेश कुमार सुमन के द्वारा बूके से सम्मानित किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि डा. कल्पना शास्त्री को श्याम ठाकुर,अरूण कुमार को जीतेन्द्र  यादव व डा.  अश्विनी पाठक को दिलीप कुमार ने बूके से सम्मानित किया। आगतअतिथियों के लिए स्वागतगान सुश्री विभा कुमारी,अपराजिता, अन्नपूर्णा व कुमारी सन्नू के द्वारा प्रस्तुत कर दर्शकों व अतिथियों का मंत्रमुग्ध कर दी। सेमीनार के सफल आयोजन में रंजीत सिंह,लक्ष्मी सिंह,अमित झा,विकास कुमार, सतीश कुमार,सोनू कुमार,मिथिलेश कुमार सहित आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। इस मौकें पर समाजसेवी राम चरित्र महतो,ज्ञान सरोवर स्कूल के निदेशक विकेश कुमार कुशवाहा,लक्ष्य युवा संगठन के संयोजक विक्रम कुमार विक्की,विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment