बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान को अब सहयोगकर्ताओं का भरमार लग गया है। शुरूआती दौर में लोगों का खूब आलोचना सुनने को मिल रहा था लेकिन जब उन आलोचना करने वाले महानुभाव को संगठन का उद्देश्य व कार्यप्रणाली के बारे में वास्तविक जानकारी मिली तो वो सब आज संगठन के साथ खड़े है। अब आये दिन संगठन को दान-दाताओं व सहयोग कर्ताओं का लंबी तादाद होती जा होती जा रही है। मैं कुछ प्रमुख दान-दाताओं जो संस्था के बच्चे के लिए भगवान बनकर आये है,उनका संक्षेप में सोशल मीडिया पर जानकारी दे रहा हूँ। सबसे पहले आर्थिक मदद करने के लिए रोसड़ा(समस्तीपुर) शहर के समाजसेवी सह सुप्रसिद्ध व्यवसायी के.के. लखोटिया जी सबसे आये और संस्था को आर्थिक सहयोग प्रदान किये। दूसरे सहयोगकर्ता है, यू.आर.कांलेज रोसड़ा के इतिहास विभागाध्यक्ष सह विश्व प्रसिद्ध जैन इतिहासकार डा.विनोद कुमार तिवारी है,उनका आर्थिक मदद के साथ -साथ हमेशा मार्गदर्शन भी प्राप्त होते रहता है। अगले सहयोगकर्ता है,एसबीआई रोसड़ा के प्रबंधक सह युवा समाजसेवी अरूण कुमार,जिन्होंने संस्थान के लिए आर्थिक मदद देने के साथ-साथ, यहां के प्रतियोगियो को मार्गदर्शित भी करते रहते है।बताते चले कि संस्था का स्थापना 2008 में किया है। क्षेत्र के गरीब,विकलांग व मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षा नि:शुल्क तैयारी कराना मुख्य उद्देश्य है।
भवदीय
राजेश कुमार सुमन
संस्थापक,बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान
भवदीय
राजेश कुमार सुमन
संस्थापक,बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान
No comments:
Post a Comment