Pages

Monday, 8 August 2016

पटना विश्वविधालय के प्रोफेसर(डा.) सुहेली मेहता होगी विशिष्ट अतिथि

बीएसएस क्लब में 4 सितंबर को आयोजित होने वालेे Motivational Lecture समारोह में बतौर विशिष्ट अतिथि, पटना विश्वविधालय के प्रोफेसर, पूर्व सीनेट सदस्य व प्रखर वक्ता डा. सुहेली मेहता ने भी अपनी सहमति प्रदान की है.इस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि विश्व के सौ प्रभावशाली कुलपतियों में शुमार माननीय प्रो(डा.) साकेत कुशवाहा, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय दरभंगा आमंत्रित है.बताते चलें कि पटना के सुपर 30 के बाद बीएसएस क्लब बिहार का दूसरा नि:शुल्क शिक्षण संस्थान है.

Motivational lecture on 4 September

आगामी 4 सितंबर 2016 को बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर में विश्व के सौ प्रभावशाली कुलपतियों में शुमार माननीय प्रो(डा.) साकेत कुशवाहा, कुलपति, ललित नारायण मिथिला विश्वविधालय दरभंगा के द्वारा होने वाले Motivational Lecture के सफल संचालन में को लेकर एक आवश्यक बैठक यू. आर. कांलेज के पूर्व इतिहास विभागाध्यक्ष डा. विनोद कुमार तिवारी के आवास शारदानगर में संपन्न हुआ.करीब तीन घंटों तक चली इस बैठक में समारोह के कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई.इस मौंके पर शहर के सुप्रसिध्द व्यवसायी के.के. लखोटिया, मो. नगर पश्चिम के युवा व लोकप्रिय मुखिया प्रवीण कुमार ,व्यापार मंडल रोसड़ा के अध्यक्ष सुनील कुमार ,लक्षय युवा क्लब के संयोजक विक्रम कुमार विक्की,Gyan sarovar Residential School Panchupur के निदेशक व प्रसिध्द शिक्षाविद विकेश कुमार कुशवाहा,श्याम ठाकुर,जितेन्द्र यादव,राजेश कुमार सुमन,गिरीश कुमार,अमित कुमार,चंदन कुमार,अमितेश कुमार,विकास कुमार,दीपक कुमार,राजीव कुमार,पीयूष कुमार,बलजीत कुमार आदि उपस्थित थे.

Tuesday, 2 August 2016

समाज में नि:शुल्क शिक्षा का लौ जला रहा सुमन

समाज में नि:शुल्क शिक्षा का लौ जला रहा सुमन समस्तीपुर। नेक इरादों से समाज के प्रति कुछ कर गुजरने का जज्बा दिल में हो तो रास्ते खुद व खुद बन जाता है.राजेश कुमार सुमन के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ। जिसके कारण आज वह समस्तीपुर जिला के अलावे सीमावर्ती बेगूसराय,खगडिया व दरभंगा जिले में शिक्षा के क्षेत्र में जानी पहचानी हस्ती बन गई है।समाज के गरीब व असहाय बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा देने के संकल्प के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नई-नई उपलब्धि हासिल करने में लगी है। सुमन का जीवन कठिनाईयों में बीता। लेकिन शिक्षा के प्रति बचपन से ही लगाव रहने के कारण उसकी शिक्षा दीक्षा समस्तीपुर में हुई। स्नातक के फाइनल वर्ष के दौरान ही विदेश मंत्रालय में नौकरी हो गई. शिक्षा के प्रति लगाव रहने के कारण वह घर एवं घर के आसपास के बच्चे को मुफ्त शिक्षा देने के लिए नौकरी छोड दिया। समाज में व्याप्त अशिक्षा को दूर करने की कसक उसके दिल में काफी दिनों से चल रही थी। इसी को लेकर वह अपने दोस्त श्याम ठाकुर,अशोक कुमार,रंजीत सिंह, लक्षमी कुमार,अमित कुमार झा के आपसी सामंजस्य से सुमन ने बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान की स्थापना की। इस संस्था के माध्यम से वर्ष 2008 से नि:शुल्क शिक्षा की लौ जलाने लगी।आज इस संस्था से करीब 300 छात्र-छात्राएं भारत सरकार व विभिन्न राज्य सरकारों के नौकरी में चयनित हुए है.