दिनांक 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता के दिवस के अवसर पर बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान में "आधुनिक समाज के निर्माण में युवावर्ग के भूमिका व युवावर्ग में व्यक्तित्व विकास" पर सेमिनार आयोजित किया गया। सेमिनार कोे मुख्य अतिथि बिहार भूदान यज्ञ कमिटी के माननीय अध्यक्ष श्री कुमार शुभमूर्तिजी,विशिष्ट अतिथि समुदाय संगठन के अध्यक्ष डा. कल्पना शास्त्री, टीना शुभमूर्ति, एसबीआई रोसड़ा के शाखा प्रबंधक अरूण कुमार,डा. विनोद कुमार तिवारी,डा. अश्विनी कुमार पाठक आदि ने संबोधित किया।सेमिनार का संचालन डा. विनोद कुमार तिवारी ने की। वहीं मुख्य अतिथि श्री शुभमूर्तिजी को क्लब के संस्थापक राजेश कुमार सुमन के द्वारा बूके से सम्मानित किया गया। जबकि विशिष्ट अतिथि डा. कल्पना शास्त्री को श्याम ठाकुर,अरूण कुमार को जीतेन्द्र यादव व डा. अश्विनी पाठक को दिलीप कुमार ने बूके से सम्मानित किया। आगतअतिथियों के लिए स्वागतगान सुश्री विभा कुमारी,अपराजिता, अन्नपूर्णा व कुमारी सन्नू के द्वारा प्रस्तुत कर दर्शकों व अतिथियों का मंत्रमुग्ध कर दी। सेमीनार के सफल आयोजन में रंजीत सिंह,लक्ष्मी सिंह,अमित झा,विकास कुमार, सतीश कुमार,सोनू कुमार,मिथिलेश कुमार सहित आदि का महत्वपूर्ण भूमिका रहा। इस मौकें पर समाजसेवी राम चरित्र महतो,ज्ञान सरोवर स्कूल के निदेशक विकेश कुमार कुशवाहा,लक्ष्य युवा संगठन के संयोजक विक्रम कुमार विक्की,विश्व हिन्दू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष अर्जुन सिंह सहित सैकड़ो की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Monday, 25 January 2016
Monday, 18 January 2016
1 फरवरी से रेलवे व बिहार एसएससी की नि:शुल्क तैयारी करें
आगामी मार्च-मई 2016 में होनेवाली रेलवे Traffic Apprentice,Commercial Apprentice, Goods Guard, ECRC,JAA,ASM की परीक्षा व बिहार एसएससी इंटर स्तरीय परीक्षा ,जो 27 फरवरी से प्रारंभ होकर पांच चरणों में संपन्न होगी। दोनों परीक्षाओं के Math व Reasoning के विशेष तैयारी हेतु बीएसएस क्लब:नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर के द्वारा गरीब, विकलांग व मेधावी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए 1 फरवरी 2016 से नि:शुल्क कोचिंग चलायी जायेगी। 100 सीटों के विरूध्द छात्रों का नामांकन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर होगी।
आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 31 जनवरी 2016
आवेदन करने की अंतिम तिथि:- 31 जनवरी 2016
Subscribe to:
Comments (Atom)