नि:शुल्क शिक्षा : जाच परीक्षा में 220 प्रतिभागी शामिल
Mon, 29 Sep 2014 01:23 AM (IST)
रोसड़ा, संस. : बीएसएस क्लब, रोसड़ा के तत्वाधान में रविवार को रेलवे परीक्षा पैटर्न पर आधारित जाच परीक्षा का आयोजन किया गया। जिसमें रोसड़ा शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के अलावा सीमावर्ती बेगूसराय, खगड़िया एवं दरभंगा जिला क्षेत्र के कुल 220 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। परीक्षा से पूर्व प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए यूआर कालेज के डा. अश्विनी कुमार पाठक ने कहा कि लक्ष्य तक पहुंचने के लिए पठन-पाठन के साथ-साथ दृढ़ इच्छा शक्ति भी आवश्यक है। उन्होनें इस प्रकार की जाच परीक्षा से छात्रों में प्रतिस्पद्र्धा की भावना उत्पन्न होना बताते हुए संस्था को इस आयोजन को धन्यवाद दिया। वहीं शिक्षाविद् प्रभु नारायण महतो ने कहा कि बीएसएस क्लब द्वारा रेलवे, बैंकिग एवं अन्य पदों के लिए मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था करना निश्चित रूप से शिक्षा के क्षेत्र में एक अहम योगदान है। उन्होनें कहा कि अक्षम परिवार के बच्चे भी कोचिंग सुविधा का लाभ ले रहे हैं। क्लब के पदाधिकारी राजेश कुमार सुमन ने उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महंगी होती जा रही शिक्षा के कारण गरीब परिवार के बच्चों को सफल निर्देशन नहीं मिल पा रहा है। इस कमी को दूर करने के लिए ही क्लब ने मुफ्त कोचिंग की व्यवस्था की है। मौके पर श्याम ठाकुर, रंजीत सिंह, गिरीश कुमार पंकज, चंदन लाल, दीपक कुमार आदि ने भी अपने विचार रखे।

No comments:
Post a Comment