Pages

Saturday, 2 March 2019

18 पौधरोपण करो और सरकारी नौकरी का मुफ्त कोचिंग करो


इंटरमीडिएट के परीक्षा दे चुके 40 छात्र-छात्राओं को सरकारी नौकरी के तैयारी के नाम पर अब 8 से 10 हजार रू. तक आर्थिक ठगी का शिकार नहीं होना पड़ेगा।ऐसे छात्र-छात्राओं को पर्यावरण प्रदूषण रूपी समस्या से भारत माता को आजाद कराने के लिए और पर्यावरण संरक्षण व संवर्धन के लिए सिर्फ 18 पौधरोपण करना होगा।18 पौधरोपण करने वाले छात्र-छात्राओं को समस्तीपुर जिला के रोसड़ा स्थित ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब द्वारा आगामी 11 मार्च 2019 सुबह 6 बजे से रेलवे,एसएससी,बिहार पुलिस,बिहार दरोगा,सीपीओ,केन्द्रीय सिपाही,बिहार एसएससी,बीपीएससी सहित अन्य प्रमुख प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग दिया जायेगा।यहां बच्चों को तब तक कोचिंग दिया जाता रहेगा जब तक उन्हें सरकारी नौकरी प्राप्त हो जाती है।नामांकन के लिए आवेदन 10 मार्च 2019 तक स्वीकार किया जायेगा।विशेष जानकारी के लिए आप 9576036317 पर संपर्क कर सकते हैं।ईमेल-rajeshsuman10@gmail.com है। बताते चलें कि बिहार बच्चों को सरकारी नौकरियों में उचित भागीदारी दिलाने के लिए रेलवे में टीटीई अशोक कुमार,पौधा वाले गुरु जी राजेश कुमार सुमन(विदेश मंत्रालय सहित भारत सरकार के कई महत्वपूर्ण विभागों में सेवा दे चुके हैं) के द्वारा ग्रीन पाठशाला बीएसएस क्लब का स्थापना वर्ष 2008 में किया गया था।स्थापना काल से अब तक अनवरत रूप में समाज के 3 हजार गरीब,दलित,वंचित,शोषित,दिव्यांग और बेटियों को विभिन्न प्रकार के सरकारी नौकरियों के तैयारी के लिए नि:शुल्क कोचिंग दिया गया है।यहां से नि:शुल्क शिक्षा ग्रहण करने वाले 400 छात्र-छात्राएं भारत सरकार और बिहार सरकार के विभिन्न छोटे-बड़े पदों पर नौकरी कर रहे हैं।