Pages

Tuesday, 8 March 2016

महिला दिवस का आयोजन

अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान में अध्ययनरत गरीब व मेंधावी छात्राओं को एसबीआई रोसड़ा के द्वारा पुस्तक व लेखन सामाग्री का वितरण किया गया। इस मौंके पर कई छात्राओं का खाता भी खोला गया और हाथों-हाथ पासबुक,एटीएम कार्ड व चेकबुक दिया गया। कार्यक्रम से पूर्व छात्राओं के बीच क्वीज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया था। उक्त प्रतियोगिता में अव्वल आये प्रतियोगियों को एसबीआई के रिजनल मैनेजर माननीय कुंदन ज्योति सर के द्वारा सम्मानित किया गया। श्री ज्योति सर इस सम्मान समारोह में अपने संबोधन के दौरान कहा कि हरेक क्षेत्र में आज महिला पुरूषों से आगे है। रोसड़ा शहर प्रसिद्ध कपड़ा व्यवसायी के.के. लखोटिया जी अपने संबोधन के दौरान कहा कि उनके प्रतिष्ठान से क्लब की कोई छात्राएं कपड़ा खरीदती है तो एक सप्ताह तक 25 प्रतिशत का छूट दिया जायेगा। इस मौंके पर शाखा प्रबंधक अरूण कुमार, डा. विनोद कुमार तिवारी,अरूण कुमार सिंह,राजेश कुमार सुमन,विकेश कुमार कुशवाहा,अशोक कुमार,श्याम ठाकुर,रंजीत सिंह,दिलीप कुमार,रंजीत कुमार,एस.के.अस्थाना,दीपक कुमार,गीतांजली कुमारी समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

Thursday, 3 March 2016

10 मार्च से गणित व रीजनिंग का नि:शुल्क कोचिंग

बिहार के गरीब प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए बीएसएस क्लब:-नि:शुल्क शैक्षणिक संस्थान रोसड़ा, समस्तीपुर के द्वारा 10 मार्च 2016 से सभी प्रकार के प्रतियोगिता परीक्षाओं के लिए सामान्य गणित व रीजनिंग का नि:शुल्क कोचिंग की शुरूआत की जा रही है। नामांकन पहले आओ और पहले पाओ के आधार पर 8 मार्च 2016 तक होगी।
समय:- 4:30 बजे 5:30 बजे शाम तक
स्थान:- बीएसएस क्लब कैंपस पांचूपुर, रोसड़ा